Monday, 1 September 2014

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर के द्वारा जगतपुरा से 15 किमी. दूर बसे गांव भूरथल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के 124 बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं 57 छात्राओं का हिमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई।

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर पिछले 18 वर्षों से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण निःशुल्क करता आ रहा है। दिनांक 25, 26, 28 अगस्त माह 2014 को जगतपुरा, जयपुर से 15 किलोमीटर दूर स्थित भूरथल गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के 124 बच्चों का खेजडी स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं 57 छात्राओं की हिमोग्लोबिन की जांच की गई।

डॉ. प्रेम शेखावत एवं डॉ. उषा संघी, नर्स ममता एवं लेबटेकनिशियन बाबूराज एवं स्वास्थ्य समन्वय भँवर लाल कुमावत द्वारा बच्चों की वजन, ऊँचाई, आँखों की दृष्टि जांची गई एवं लगभग 55 प्रतिशत बच्चों का कम वजन पाया गया। जिन बच्चों को सर्दी, जुकाम, सिर दर्द, पेट दर्द, कान, आँख, त्वचा, पेट सम्बन्धी बिमारियां पाई गई उन सभी बच्चों निःशुल्क दवाईयां विद्यालय में ही दी गई एवं जो ज्यादा गंभीर बिमारी से ग्रसित बच्चें पाये गये उन बच्चों खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर किया गया। जहां सभी बच्चों का मुफ्त ईलाज किया जायेगा। विद्यालय के 124 छात्र/छात्राओं में से 5 आंखों के लिए, 1 कान के लिए, 6 सामान्य फोलोअप के लिए एवं 2 छात्राओं को गंभीर हिमोग्लोबिन की कमी होने के कारण रेफर किया गया।

खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूरथल की 12 वर्ष से ऊपर की 57 छात्राओं का हिमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच की गई। सभी छात्राओं को एक पीले रंग का हिमोग्लोबिन कार्ड दिया गया जिसमें लिखा गया कि जांच के दौरान छात्रा का कितना हिमोग्लोबिन है एवं कम हिमोग्लोबिन होने पर क्या-क्या करना चाहिऐ। हिमोग्लोबिन जांच के दौरान 5 छात्राओं को खून की कमी पाई गई।

जिन-जिन छात्राओं को खून की कमी पाई गई उन सभी छात्राओं को आईरन फोलिक एसिड एवं प्रोटिन सिरप निःशुल्क दि गई एवं जिन छात्राओं मे ज्यादा खून की कमी पाई गई उन सभी छात्राओं के परिजनों के साथ खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र आने को कहा गया। छात्राओं के भोजन मे सुधार करने की जरूरत है और इनको निरतंर एक माह तक आईन फोलिक एसिड दवाईयां खिलाने की जरूरत है। खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र की टीम ने जिन छात्राओं को खून की ज्यादा कमी पाई गई उनकी जांच के दौरान उन 5 छात्राओं का 10 दिन बाद दूबारा फोलोअप किया जायेगा। खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा जिन छात्राओं का हिमोग्लोबिन कम पाया गया है।

Free school health check up/hemoglobin test at Government Secondary School, Burthal (15 km east of the Health Centre) August 2014.

Since the last 18 years our Khejri General Health and Eye Care Centre has been providing free medical check-ups and treatment at both Government and private schools in our area.

On 25th, 26th, 28th August 2014 we went 15 km to Burthal village and examined 124 students and checked the hemoglobin of 57 adolescent girls. Dr. Prem Shekhawat and Dr. Usha Sanghi, extensively examined the children and prescribed medicines, where needed. Sister Mamta, lab technician Babu Raj and school health coordinator Bhanwar Lal Kumawat were busy checking the children's height, weight and vision.

Almost 55% of the children were below standard Indian weight. Children suffering from cold, cough, headache, stomach ache, ear ache, eye and skin problems were provided on the spot free medicines. Those showing more serious deficiencies and illnesses were referred to come to the Khejri Health Centre for further free investigations and treatment (5 for eye, 6 General Follow-up examinations, 1 for ENT and 2 Hemoglobin low).

All 57 girl students who were examined for hemoglobin were provided a card with their rating plus detailed advice as to how to increase their hemoglobin and what causes anemia. 5 students had severe low hemoglobin: <7 iron folic acid and protein/vitamin syrup were provided free of cost to these students to start with for 1 month. Their parents were called to the school and the doctor explained to them the danger of anemia and how to increase the girls’ diets.



भँवर लाल कुमावत
एस.एच.पी. समन्वयक

Wednesday, 6 August 2014

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ।

दिनांक 3 अगस्त, 2014 को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क नेत्र स्क्रीनींग कैम्प खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर, टोडीरमजानीपुरा, जगतपुरा जयपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुरली विहार, राम नगरिया, अशोक वाटिका, जयपुरा, खौनागोरियान, रेल्वे कॉलोनी, लुणियावास, दौसा, खातीपुरा, आर.एस.डब्ल्यू, झोटवाड़ा, सोडाला, चैनपुरा, बस्सी, गिलारिया, पवन विहार, कानडवास, चाकसू, आमेर, भूरथल, छतरपुरा, रोहिणी नगर, जगतपुरा, शास्त्री नगर, घाटगेट, इंदिरा गांधी नगर, कुन्दनपुरा, गोनेर, चुरू के 94 लोगों ने निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर कैम्प का लाभ उठाया। 

नैत्र विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व कोटिया (खेजड़ी हैल्थ सेन्टर), द्वारा आँखों की बिमारियों के बारे में रोगियों को परामर्श दिया गया एवं जिन रोगीयों के मोतिया बिन्द की बीमारी के लिए 25 रोगियों को ऑपरेशन निःशुल्क करवाने हेतु खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र पर दिनांक 4 अगस्त एवं 8 अगस्त को बुलाया गया। दिनांक 4 अगस्त, 2014 को खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर पर 14 रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया एवं निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गई एवं बाकि बचे रोगियों को दिनांक 8 अगस्त को ऑपरेशन किया जायेगा।

स्वास्थ्य समन्वयक भँवर लाल कुमावत द्वारा बताया गया कि निःशुल्क नेत्र स्क्रीनींग केम्प में 94 नेत्र रोगीयों का जिसमें बुजूर्ग, महिलायें, नौजवान, एवं बच्चों का निःशुल्क पंजीकरण कर उन्हें डॉक्टर द्वारा नेत्र परामर्श दिया गया एवं पुनित शर्मा ने 25 प्रतिनिधियों ने शुगर (डायबेटिक), बी.पी. आदि की जांच भी निःशुल्क की गई। कैम्प में आये प्रतिनिधियों को आई ड्राप भी निःशुल्क दी गई।

स्वास्थ्य समन्वयक भँवर लाल कुमावत का कहना है कि खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र समय-समय पर निःशुल्क नेत्र स्क्रिनींग कैम्प का लम्बे समय से आयोजन करता आ रहा है। कैम्प का आयोजन करने का एक ही मकसद है कि ग्रामीण, कच्ची बस्ती की महिलाओं, बच्चों एवं बुजूर्गाें को कैम्प के माध्यम से लाभ मिल सके एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह सके।

भँवर लाल कुमावत
(स्वास्थ्य समन्वयक)

Wednesday, 23 July 2014

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर के द्वारा 6 किमी. दूर झालाना कच्ची बस्ती, जयपुर के रूरल कनेक्शन फाउण्डेशन में अध्ययनरत 74 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं 23 छात्राओं का हिमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई।

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर पिछले 18 वर्षों से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण निःशुल्क करता आ रहा है। दिनांक 16, 17 जुलाई माह, 2014 को 6 किलोमीटर दूर स्थित झालाना कच्ची बस्ती, जयपुर के रूरल कनेक्शन फाण्डेशन के 74 बच्चों का खेजडी स्वास्थ्य केन्द्र की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं 23 छात्राओं को हिमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क की गई। जिसमें डॉ. उषा संघी, नर्स प्रसन्ना एवं लेबटेकनिशियन बाबूराज एवं स्वास्थ्य समन्वय भँवर लाल कुमावत द्वारा बच्चों की वजन, ऊँचाई, आँखों की दृष्टि जांची गई एवं लगभग 75 प्रतिशत बच्चों का कम वजन पाया गया। 

जिन बच्चों को सर्दी, जुकाम, पेट दर्द, कान, आँख, त्वचा, पेट सम्बन्धी बीमारियाँ  पाई गई उन सभी बच्चों निःशुल्क दवाईयां विद्यालय में ही दी गई एवं जो ज्यादा गंभीर बिमारी से ग्रसित बच्चें पाये गये उन बच्चों खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर किया गया। जहां सभी बच्चों का मुफ्त ईलाज किया जायेगा। विद्यालय के 74 छात्र/छात्राओं में से 8 आंखों के लिए एवं 9 सामान्य बिमारियों के लिए रेफर किया गया।



खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा रूरल कनेक्शन फाण्डेशन में अध्ययनरत 23 छात्राओं का हिमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच की गई। सभी छात्राओं को एक पीले रंग का हिमोग्लोबिन कार्ड दिया गया जिसमें लिखा गया कि जांच के दौरान छात्रा का कितना हिमोग्लोबिन है एवं कम हिमोग्लोबिन होने पर क्या-क्या करना चाहिए। हिमोग्लोबिन जांच के दौरान 3 छात्राओं को गंभीर खून की कमी पाई गई। जिन-जिन छात्राओं को खून की कमी पाई गई उन सभी छात्राओं को आईरन फोलिक एसिड एवं प्रोटिन सिरप निःशुल्क दि गई।

दिनांक 23 जुलाई, 2014 को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के वाहन में स्वास्थ्य समन्यवक भँवर लाल कुमावत ने रूरल कनेक्शन फाउण्डेशन के विद्यालय में से रेफर किये गये बच्चों को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जंहा डॉ. प्रेम शेखावत एवं स्वास्थ्य समन्वयक भँवर लाल कुमावत ने 15 बच्चों का फोलोअप किया जिसमें 4 बच्चों बच्चों निःशुल्क जांच की गई जिसका परिणाम 3 बच्चों की नारमल रपट आई और एक छात्र की खून की कमी गंभीर पाई गई एवं एक बच्चे को आंख चश्मा निःशुल्क दिया गया एवं बच्चों को प्रोटीन सिरप एवं दवाईयां भी निःशुल्क दी गई एवं एक छात्र को मनोचित्सालय, आदर्श नगर रेफर किया गया। 

खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य समन्वयक भँवर लाल कुमावत ने रूरल कनेक्शन फाण्डेशन संस्था के प्रबन्धक सोमबीर सिंह को भी बताया कि इन सभी बच्चों पर ध्यान आकृषित करने की जरूरत है एवं निरन्तर बच्चों का फोलोअप करते रहे एवं बच्चों के परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जाग्रत करने की कोशिश करे, ताकि सभी बच्चे स्वस्थ्य जीवन यापन कर सके। 





भँवर लाल कुमावत
एस.एच.पी. समन्वयक

Tuesday, 20 May 2014

Annual Report 2013-14



KHEJRI SARVODAYA GENERAL HEALTH AND 
EYE CARE CENTER

independent unit of 
JAIPUR WORLD CITY SOCIETY
(a non-profitable organization)

Annual Report 2013-2014
Drawing by Students of Bal Bharati School, Dantali

Monday, 7 April 2014

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर ने भास्कर पब्लिक स्कूल के 66 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं हिमोग्लोबिन टेस्ट किया एवं मुफ्त दवाईयां भी दी गई।

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर के ‘‘विद्यालय स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ के तहत भास्कर पब्लिक स्कूल, खातीपुरा रेल्वे स्टेशन के सामने, राजीव गांधी नगर, जयपुर के बच्चों का खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। 



दिनांक 20, 21 मार्च, 2014 में खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर दल से डॉ. प्रेम शेखावत, सिस्टर प्रसन्ना, ममता एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक भँवर लाल कुमावत भास्कर पब्लिक स्कूल पहुंचे। चिकित्सक दल ने बच्चों को बारी-बारी से बुलाकर उनकी लम्बाई, वजन और आंखों की जांच की व अन्य संबंधी रोगों का परामर्श दिया।  चिकित्सक ने रोग ग्रस्त बच्चों को मुफ्त दवाइयां दी। इन बच्चों में खांसी-जुकाम, सिर दर्द, पेटदर्द एंव आँख जैसी सामान्य शिकायतें मिली। 

स्वास्थ्य प्रशिक्षण के दौरान 66 बच्चों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवा दी गई। लगभग 30 प्रतिशत बच्चों का उनकी उम्र के अनुसार कम वजन के पाये गये। 5 बच्चों को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र पर रैफर किया गया। जिसमें 4 सामान्य खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र रेफर किया गया एवं 1 बच्चे को जयपुरिया हॉस्पीटल में रेफर किया गया। 

दिनांक 20 मार्च, 2014 को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के लेबटेनिशियन बाबू राज नायर एवं भंवर लाल कुमावत ने विद्यालय की 16 छात्राओं को हिमोग्लोबिन टेस्ट निःशुल्क किया गया। जिसमें एक छात्रा को बहुत कम मात्रा में हिमोग्लोबिन पाया गया टेस्ट के दौरान। जिसको तुरन्त उसके परिवारजनों को बुलवा कर खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर किया गया।




भँवर लाल कुमावत
कार्यक्रम समन्वयक

Sunday, 6 April 2014

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर ने रामदास पब्लिक स्कूल के 74 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं हिमोग्लोबिन टेस्ट किया एवं मुफ्त दवाईयां भी दी गई।

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर के ‘‘विद्यालय स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ के तहत रामदास पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-6, जयपुर के बच्चों का खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। 




दिनांक 6, 7 मार्च, 2014 में खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर दल से डॉ. उषा संघी, सिस्टर प्रसन्ना एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक भँवर लाल कुमावत रामदास पब्लिक स्कूल पहुंचे। चिकित्सक दल ने बच्चों को बारी-बारी से बुलाकर उनकी लम्बाई, वजन  और आंखों की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों का मुँह  खुलवाकर और रोग ग्रस्त बच्चों को मुफ्त दवाइयां दी। इन बच्चों में खांसी-जुकाम, सिर दर्द, पेट दर्द, आँख जैसी सामान्य शिकायतें मिली। 

स्वास्थ्य प्रशिक्षण के दौरान 74 बच्चों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर उन्हें  चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवा दी गई। लगभग 25 प्रतिशत बच्चों का उनकी उम्र के अनुसार कम वजन के पाये गये। 10 बच्चों को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र पर रैफर किया गया। जिसमें 6 आँखों, 3 कान, 1 सामान्य खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र रेफर किया गया।

दिनांक 13 मार्च, 2014 को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के लेबटेनिशियन बाबू राज नायर एवं भंवर लाल कुमावत ने विद्यालय की 9 छात्राओं को हिमोग्लोबिन टेस्ट निःशुल्क किया गया। 


भँवर लाल कुमावत
कार्यक्रम समन्वयक

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर ने विविध संस्थान में जगतपुरा की कृष्णपुरी कच्ची बस्ती के 57 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया एवं मुफ्त दवाईयां भी दी गई।

खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर के ‘‘विद्यालय स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ के तहत विविध संस्थान, कृष्णपुरी कच्ची बस्ती जगतपुरा के बच्चों का खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। 




1 मार्च, 2014 में खेजड़ी सर्वोदय जनरल हैल्थ एवं आई केयर सेन्टर दल से डॉ. उषा संघी, डॉ. प्रेम शेखावत, सिस्टर प्रसन्ना एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक भँवर लाल कुमावत विविध संस्थान के कार्यालय कृष्णपुरी कच्ची बस्ती पहुंचे। चिकित्सक दल ने बच्चों को बारी-बारी से बुलाकर उनकी लम्बाई, वजन व आंख की जाँच की और बच्चों से उनकी बीमारियों के बारे में पूछकर पता लगाया। चिकित्सकों ने रोग ग्रस्त बच्चों को मुफ्त दवा दी। इन बच्चों में दाद-खुजली, खांसी-जुकाम, सिर दर्द, पेटदर्द, जैसी सामान्य शिकायतें मिली। स्वास्थ्य प्रशिक्षण के दौरान विविध संस्थान के प्रतिनिधियों ने चिकित्सा टीम को धन्यवाद दिया। 


स्वास्थ्य प्रशिक्षण के दौरान 57 बच्चों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर उन्हें  चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवा दी गई। लगभग 40 प्रतिशत बच्चों का उनकी उम्र के अनुसार कम वजन के पाये गये। 8 बच्चों को खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र पर रैफर किया गया। जिसमें 1 आँखों, 1 सामान्य, 4 टेस्ट (जांच), खेजड़ी स्वास्थ्य केन्द्र रेफर किया गया एवं 2 बच्चो को एस.एम.एस. अस्पताल रेफर किया गया। 





भँवर लाल कुमावत
कार्यक्रम समन्वयक